Class 12th Chemistry MVVI Subjective Question 2024 | Chemistry Most Important Subjective Question 2024

Class 12th Chemistry MVVI Subjective Question 2024 | Chemistry Most Important Subjective Question 2024

1. अभिक्रिया के वेग स्थिरांक और अभिक्रिया के वेग में क्या अंतर है ?

उत्तर : किसी अभिक्रिया के वेग स्थिरांक और अभिक्रिया के वेग में निम्नलिखित अंतर है-

अभिक्रिया के वेग स्थिरांक अभिक्रिया के वेग
(1) यह अवकलन वेग समीरकण में समानुपाती स्थिरांक होता है। (1) यह किसी भी समय पर अभिक्रियकों का उत्पादों में

बदलने की तीव्रता है।

(2) यह स्थिर होता है और अभिक्रिया की प्रगति पर निर्भर नहीं करता है। (2) यह हमेशा अभिक्रिया की प्रगति के साथ-साथ घटता है।
(3) भिन्न-भिन्न अभिक्रियाओं की इकाई भिन्न-भिन्न होती है। 4) सभी अभिक्रियाओं की इकाईयाँ समान होती है। प्रति मोल सेकंड

02. ब्राउनियन गति परिभाषित करें।

उत्तर- कोलाईडल कणों का लगातार टेढ़े-मेढ़े पथों पर गतिमान होने को – ब्राउनियन गति कहा जाता है। यह विलायन के अणुओं तथा कोलाइडल कणों के बीच लगातार होने वाले टक्करों के कारण होता है।

03. अभिक्रिया की अर्द्ध आयु परिभाषित करें।

उत्तर – समय जिसमें अभिकारक की सान्द्रता घटकर आधी हो जाती है, अभिक्रिया की अर्द्ध आयु कहलाता है।

4. परासरण क्या है ?

उत्तर – अर्द्ध-पारागम्य झिल्ली से होकर विलायक के अणुओं का विलायक से विलयन की ओर होने वाले प्रवाह को परासरण कहा जाता है।

5. स्कॉटकी दोष क्या है ?

उत्तर – इसमें एक धनायन तथा एक ऋणायन अपने निर्धारित स्थान से हटकर – क्रिस्टल से गायब हो जाते हैं। ऐसा होने पर दो आयनों के स्थान पर रिक्तियाँ उत्पन्न हो जाती हैं यह प्रायः उच्च समन्वय संख्या वाले वैसे आयनिक यौगिकों में पाया जाता है, जहाँ धनायन तथा ऋणायन का आकार बराबर होता है, जैसे KCI, NaCl इत्यादि। इस प्रकार से क्रिस्टल में उत्पन्न दोष स्कॉटकी दोष कहलाता है। इस दोष के उत्पन्न होने से क्रिस्टल का घनत्व कम हो जाता है तथा कुछ हद तक इसमें विद्युत प्रवाह शुरू हो जाता है।

12th Chemistry Objective Questions Quiz

🌺12th Chemistry Objective Questions Quiz 🌺

Quiz Time - 60 Second 

1 / 10

Q. क्रास संयुग्मन के साथ तीन विमीय अणु किसमें बनते हैं ? 

2 / 10

Q. रक्त का PH का मान होता है 

3 / 10

 Q. पावर ऐल्कोहॉल एक मिश्रण है। 

4 / 10

Q. जटिल यौगिक [CO(C2O4)2(NH3)2] के कितने संभव समावयव है ? 

5 / 10

Q. बल्वों में भरने हेतु उत्कृष्ट गैस है 

6 / 10

Q. अपमार्जक को कहा जाता है 

7 / 10

Q. वह दवाई जो ज्वरनाशी व दर्दनाशक है 

8 / 10

Q. Ge धातु को थोड़े से In (इण्डियम) से डोपित करने पर हमें प्राप्त होता है 

9 / 10

Q. NaCl के 58.5 g में एकक कोष्ठिकाओं की संख्या लगभग होती है

10 / 10

Q. निम्न में से कौन टिंडल प्रभाव नहीं दिखाता ? 

Your score is

The average score is 49%

0%

Class 12th Chemistry MVVI Subjective Question 2024 | Chemistry Most Important Subjective Question 2024

6. फ्रेंकेल दोष क्या है

उत्तर – जब क्रिस्टल ( lattice) में एक आयन निकलकर lattice के किसी अंतराली स्थान में फंस जाता है, तब आयतन का स्थान रिक्त हो जाता है। क्रिस्टल में उत्पन्न ऐसा दोष फ्रेंकेल दोष कहलाता है। यह प्रायः वैसे आयनिक धनायन की तुलना में बहुत बड़ा होता है, जैसे- AgBr, ZnS आदि। इस दोष के कारण क्रिस्टल का घनत्व प्रभावित नहीं होता हैं विधुतः चालकता थोड़ा बढ़ जाती है, परन्तु क्रिस्टल के overall composition अपरिवर्तित रहता है।

7. अंतराली दोष क्या है ?

उत्तर – जब परमाणु या आयन interstitial void में उपस्थित होते हैं, तब इससे उत्पन्न दोष अंतराली दोष कहलाता है।

8. हेनरी के नियम को लिखें ?

उत्तर – हेनरी के नियम के अनुसार, “किसी गैस की किसी द्रव में विलेयता गैस के – दाब का समानुपाती होता है।”

अथवा किसी गैस का किसी विलयन के ऊपर आंशिक दाब विलयन में गैस के मोल भिन्नांक का समानुपाती होता है। इसे निम्न प्रकार से व्यकत किया जाता है।

9. आयोडीन जल में अघुलनशील है परंतु KI के घोल में घुलनशील होता है। व्याख्या करें।

उत्तर – : 12 एक अध्रुवीय सह संयोजक यौगिक है जो ध्रुवीय घोलक जल में अघुलनशील होता है। KI के जलीय घोल में 12 एक जटिल आययनिक यौगिक KI; का निर्माण करता है जो जल में घुलनशील है।

10. एल्युमिनियम के बर्तन में सांद्र HNO को रखा जा सकता है क्यों ?

उत्तर – सांद्र HNO के संपर्क में AI निष्क्रिय हो जाता है क्योंकि इसके सतह पर एल्युमिनियम ऑक्साइड का एक परत जमा हो जाता है। अतः Al बर्तन में सांद्र को HNO रखा जा सकता है।

Class 12th Chemistry MVVI Subjective Question 2024 | Chemistry Most Important Subjective Question 2024

Tags – class 12th chemistry vvi subjective question 2024,12th chemistry vvi subjective question 2024,vvi subjective question 2024 12th chemistry,vvi question 2024 12th chemistry,class 12th chemistry vvi objective question 2024,vvi objective question 2024 12th chemistry,vvi short question 2024 12th chemistry,12th chemistry vvi objective question 2024,mvvi subjective question 2024 12th chemistry,12th chemistry important question 2024,12th chemistry vvi question 2024

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *